सुंदरनगर में दो वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मी भाजपा में शामिल, पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – सुंदरनगर : सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में उस समय नया मोड़ आया, जब ग्राम पंचायत मलोह से दो वरिष्ठ और सम्मानित व्यक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार लीलाधर और बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) से सेवानिवृत्त श्यामलाल वर्मा ने भाजपा की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।
भाजपा में शामिल होने के अवसर पर सुंदरनगर विधायक एवं प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जंवाल ने दोनों को पार्टी का पटका पहनाकर एवं हार भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर राकेश जंवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा, अनुशासन और विकास की राजनीति करती है, जिससे प्रेरित होकर समाज के हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना और बीबीएमबी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दे चुके अनुभवी लोगों का भाजपा में आना पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा।
राकेश जंवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं, जिससे लोगों का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सूबेदार लीलाधर और श्यामलाल वर्मा अपने अनुभव और समाज सेवा की भावना के साथ पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

वहीं, भाजपा में शामिल हुए सूबेदार लीलाधर और श्यामलाल वर्मा ने कहा कि उन्होंने भाजपा की राष्ट्रहितैषी सोच, मजबूत नेतृत्व और विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन के लिए कार्य करेंगे।

इस राजनीतिक घटनाक्रम को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, वहीं भाजपा के संगठन को इससे नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!