हिमाचल पुलिस की महिला व पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जम्मू रवाना…!!!

1 min read
डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला
हिमाचल प्रदेश पुलिस महिला और पुरूष वर्ग की हॉकी टीमें राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल दिखाने के लिए रविवार को जम्मू रवाना हो गई हैं। अब यहां पर 29 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाली 72वीं आल इंडिया पुलिस हॉकी चैंपियनशिप में दोनों टीमें भाग लेने जा रही हैं। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करने के लिए कुल 40 सदस्यीय टीमों को 6वीं आईआरबी बटालियन धौलाकुआं से अंबाला रेलवे स्टेशन और फिर जम्मू के लिए रवाना किया। इन टीमों का बतौर मेनेजर प्रतिनिधित्व बटालियन की डिप्टी कमांडेंट एचपीएस बबीता राणा कर रही हैं। पुरूष हॉकी टीम के अशोक कुमार(46) और महिला टीम की नीरू देवी (49) बतौर कप्तान हैं। दोनों कप्तान हिमाचल प्रदेश पुलिस के हॉकी खेल के वरिष्ठ खिलाड़ी हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदेश पुलिस का नेतृत्व कर चुके हैं। टीम को विशाल ठाकुर एनआईएस कोच हिमाचल प्रदेश पुलिस टीम हाकी और सुनील कुमार एनआईएस कोच ने प्रशिक्षण दिया है।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस की महिला हॉकी टीम पहली और पुरूष टीम वर्ष 25 वर्षों के बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही हैं। इस चैंपियनशिप को लेकर दोनों टीमों ने एक माह का प्रशिक्षण 6वीं आईआरबी बटालियन धौलाकुआं के ऐस्ट्रो टर्फ माजरा पर आयोजित कैंप में लिया है।
जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस हॉकी टीम के कप्तान अशोक कुमार और महिला टीम कप्तान नीरू देवी ने कहा कि पुरूष टीम के सदस्य सौरभ इंडिया कैंप होल्डर और सभी अन्य खिलाड़ी सीनियर नेशनल और नेशनल स्तर पर हॉकी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि महिला टीम की सदस्य पूनम दो बार भारतीय महिला टीम की सदस्य और नीरू भारत की टीम में खेल चुकी हैं। इसके साथ अन्य महिला खिलाड़ी नेशलन स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!