Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी कर रहे बेहतर प्रदर्शन : सोहन लाल ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर

दो दिवसीय 70वीं राज्यस्तरीय सीनियर बॉयज़ कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को वन ट्रेनिंग अकादमी सुंदरनगर के खेल मैदान में हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहनलाल ठाकुर ने किया। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन एवं मंडी जिला कबड्डी संगठन के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं मुख्य अतिथि को शॉल टोपी पहना स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सोहन लाल ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और और प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मंडी कबड्डी संघ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश को कबड्डी के नाम से देश व विदेश भर में जाना जाता है। प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर खेल का बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश के खिलाड़ी प्रो कबड्डी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से हम अपने व्यक्तित्व के साथ-साथ देश व प्रदेश को भी सबल बनाते हैं। खेलों से स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन विकसित होता है तथा खेल के मैदान में समय लगाने से व्यक्ति की निपुणता व निर्णय क्षमता बढ़ती है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सीनियर महिला कबड्डी टीम की पांच महिला खिलाडी भी मौजूद रही जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल की झोली में गोल्ड मेडल हासिल किया। उन पांच खिलाड़ीयो को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस खेल प्रतियोगिता के लिए मुख्य अतिथि ने अपनी ओर से खिलाड़ियों के लिए 11 हजार की राशि भी भेंट की। बता दे कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 19 टीमों के 228 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल, सहसचिव प्रेम सिंह ठाकुर, मंडी कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष टेक चंद शर्मा, महासचिव नेत्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष टेक सिंह, रूपलाल प्रदेश, कृष्ण लाल महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नीकु सैनी, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव हरनाम सिंह, हेम चंद, पार्षद गोपाल कपूर, पंचायत समिति सदस्य महेश शर्मा, उप प्रधान पिताम्बर लाल, प्रधान ओम प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!