November 30, 2023

हिमाचल : रक्तदाताओं की टेलीफ़ोन डाइरेक्टरी बनाएगा युवा मोर्चा : तिलक

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला

भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर आज पूरे प्रदेश भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ज़िला शिमला के ऐतिहासिक रीज़ मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मन्त्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राज्यसभा सांसद डा सिकन्दर कुमार, शिमला संसदीय क्षेत्र सांसद सुरेश कश्यप, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज, कर्ण नंदा, ज़िला शिमला अध्यक्ष हनिश चौपड़ा उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज ने कहा की युवा मोर्चा जल्द एक ब्लड डोनर डायरेक्टरी भी प्रकाशित करेगी जिसमे बोल्ड देने वालो को पूरी सूची होगी। युवा मोर्चा जन सेवा के लक्ष्य के साथ आगे बड़ेगा और समय में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सन्नी शुक्ला, साकेश शर्मा,सुशील कड़शोली प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित ठाकुर,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर, साहिल चंदेल, आभिमन्यु भांगड़ा, एवम् सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!