भाजपा संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के कार्यकारी अध्यक्ष बने हीरालाल…!!!
1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर
भाजपा संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर बुधवार को हीरालाल को नियुक्त किया गया हैं। बता दें कि भाजपा संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में 5 विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट, सुंदरनगर, नाचन, करसोग और धर्मपुर आते हैं। हीरालाल पूर्व में करसोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को प्रदेश में जारी जिलाध्यक्षों की सूची में दी है। जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जंवाल ने सुंदरनगर मुख्यालय में कहा कि जिला मंडी के भाजपा संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर बुधवार को हीरालाल को नियुक्त किया गया हैं। वहीं हीरालाल ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,प्रदेश महामंत्री राकेश जंवाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेवारी का निर्वहन वह पूरी निष्ठा से करेंगें।
