December 2, 2023

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया मंडी शहर, पंडोह और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, दिया हर संभव मदद का भरोसा…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है बारिश के कारण कुल्लू, मंडी और चंबा जिला में भारी नुकसान हुआ है इसके साथ ही अन्य जिले भी प्रभावित हैं। इसी को लेकर मंगलवार सुबह बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी मंडी शहर, पंडोह और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान सीपीएस संजय अवस्थी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया व जिलाधीश अरिंदम चौधरी भी उनके साथ रहे। उन्होंने मंडी में हनुमान घाट तथा अन्य क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जाकर उनसे बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ से पीड़ित सभी लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सबकी सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। मंत्री ने प्रभावितों के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा भी की तथा जिला प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!