Search
Close this search box.

आधुनिक तकनीक के जमाने में सोशल मीडिया और आईटी विभाग का रोल महत्वपूर्ण : जयराम ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

आधुनिक तकनीक के जमाने में सोशल मीडिया और आईटी विभाग का रोल महत्वपूर्ण है जिसके माध्यम से हर बात आम व्यक्ति तक आसानी से पहुंच पाती है। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोशल मिडिया एवं आईटी विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर कही। जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यशाला में उन्हें जो तकनीक सिखाई गई है उसका प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर पार्टी हित में कार्य करने के लिए फील्ड में जुट जाएं। और सोशल मिडिया का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रदेश सरकार की विफलताओं को आम जनता के बीच में पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके पीछे कई लोगों का अहम योगदान रहा है। पार्टी के इस स्तर को बनाए रखना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। पिछ्ले डेढ़ दशक से तकनीक के कारण हमारे जीवन में बहुत बदलाव आए हैं। इन तकनीकों का सही समय पर सही इस्तेमाल करने के लिए इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। सोशल मीडिया और आईटी सेल में तैनात लोग जिम्मेदार कार्यकर्ता है और उन्हें अपने कर्तव्यों को बखूबी समझना है। इस दौरान उन्होंने सोशल मिडिया और आईटी सेल के पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

इस दौरान सुंदरनगर में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जंवाल, भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, पायल वैद्य, सोमेश उपाध्याय, सुमन ठाकुर, सोशल मीडिया मंडी संसदीय संयोजक सुनील भारद्वाज, देवेंद्र राणा, जिला अध्यक्ष हीरालाल, जितेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश नायक, सुरेंद्र, घनश्याम वर्मा, उत्कर्ष चौधरी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!