पिछले दो वर्षों में 108 एम्बुलेंस ने हिमाचल प्रदेश में बचाएं 2 लाख 64 हजार बहुमूल्य मानव जीवन, पढ़े पूरी खबर…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और हिमाचल प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व के कारण मेडस्वान फाउंडेशन द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य में संचालित की जा रही 108 और 102 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा ने 16 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश राज्य में अपनी सेवा के 2 वर्ष पूरे कर लिए हैं। अपने 2 वर्षों के संचालन में मेडस्वान फाउंडेशन द्वारा संचालित आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाओं से लाखों लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं और यह सेवा हजारों अनमोल मानव जीवन बचाने में सक्षम रही है। 108 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा के तहत प्रदेशभर में 248 एम्बुलेंस संचालित की जा रही हैं जो संकटग्रस्त लोगों को 24 घंटे सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इसी प्रकार 102 सेवा के तहत प्रदेश भर में 148 एम्बुलेंस संचालित की जा रही हैं। 108 एम्बुलेंस सेवा ने राज्य में अपने संचालन के पिछले 2 वर्षों के दौरान लाखों लोगों का विश्वास जीता है, जो आंकड़ों से भी स्पष्ट है क्योंकि हिमाचल प्रदेश राज्य में औसतन लगभग हर 4 मिनट में एक लाभार्थी 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा आपात स्थिति में लाभान्वित हुआ है। पिछले 2 वर्षों के दौरान प्रदेशभर में औसतन प्रत्येक माह 11 हजार से अधिक लोग 108 एम्बुलेंस सेवाओं से लाभान्वित हुए हैं, जिसमें कई गंभीर रेफरल आपात स्थितियों में समय पर सेवाएं भी शामिल हैं, जिनमें 108 एम्बुलेंस सेवा ने मरीज को सुरक्षित रूप से रेफर अस्पताल में भर्ती करवाया है। 16 जनवरी 2024 तक पिछले 2 वर्षों के दौरान 108 एम्बुलेंस सेवाओं ने प्रदेश भर में 2,64,000 से अधिक चिकित्सा संबंधित आपातकालीन स्थिति में महत्वपूर्ण योगदान देकर बहुमूल्य मानव जीवन बचाया हैं। इसके इलावा इस सेवा ने 16 हजार से अधिक पुलिस एवं 900 से अधिक अग्नि संबंधित आपातकालीन स्थिति में समय रहते सहायता प्रदान की है। 108 एम्बुलेंस सेवा ने गर्भावस्था संबंधित आपात स्थितियों में कुशल प्रबंधन दिखाते हुए प्रशिक्षित एम्बुलेंस कर्मचारियों द्वारा 1,964 सफल प्रसव करवाए गए है।

जिला मंडी में 108 राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा ने पिछले 2 वर्षों की अवधि में लगभग 35 हजार चिकित्सा आपात स्थितियों में समय रहते सहायता प्रदान की है जिनमें से 6,150 से अधिक गर्भावस्था संबंधित आपात स्थितियाँ थीं। इतना ही नहीं जिला मंडी में 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों द्वारा 210 सफल प्रसव करवाए गए है। जानवरों के काटने की घटनाओं हों या हृदय संबंधी आपातस्थितियाँ, प्रत्येक आपात स्थिति में समय पर प्रतिक्रिया से सैकड़ों लोगों की जान बचाई गई है। इस सफल जीवन रक्षक सेवा के संचालन के पीछे सबसे बड़ा योगदान यदि किसी का है तो वह है सेवाओं से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी का कठिन परिश्रम एवं समर्पणभाव, संस्था का निस्वार्थ प्रयास, एवंम हिमाचल प्रदेश सरकार का सहयोग और नेक पहल। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में संचालन हो या पुराने वाहनों का प्रबंधन, इन सभी
चुनौतियों को एक तरफ रखते हुए संस्था ने हमेशा राज्य के लोगों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया है। मेडस्वान संस्था ने सरकार से पुरानी एम्बुलेंस को बदलने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है और भविष्य में पुरानी एम्बुलेंस के स्थान पर नई एम्बुलेंस आने से सेवाओं की प्रभावशीलता में और वृद्धि होगी।

वही, मेडस्वान फाउंडेशन जिला मंडी के प्रबंधक सौरभ ने बताया की मेडस्वान फाउंडेशन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और हिमाचल प्रदेश सरकार के सक्षम मार्गदर्शन के तहत राज्य के लोगों को सर्वोत्तम आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहता है। हम राज्य के नागरिकों से अपील करते हैं कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में 108 टोल फ्री नंबर डायल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!