Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांग्रेस सरकार का सत्ता में रहना कठिन, कुछ भी हो सकता है भाजपा कार्यकर्ता रहे तैयार : जयराम ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला
हिमाचल में चल रहे सियासी संकट के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। जयराम ने कहा है कि प्रदेश में बने हालातों से ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस का सत्ता में रहना कठिन है। आपसी लड़ाई की वजह से कांग्रेस सरकार का सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है ऐसे में प्रदेश में कुछ भी हो सकता है। ऐसे में कार्यकर्ता तैयार रहे। यह बात शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने त्रिदेव सम्मेलन के दौरान कही है। शिमला के गंज बाजार में रविवार को भाजपा शिमला मंडल का त्रिदेव सम्मेलन हुआ जिसमे लोकसभा चुनावो से पहले भाजपा शिमला मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करना त्रिदेव का काम होता है। कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर पार्टी के पक्ष में वोट करने के साथ जीत सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में पार्टी पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही हैं। 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की आपसी लड़ाई की वजह से सता में रहना कठिन है मंत्रिमंडल की बैठक से मंत्री भाग रहे हैं कुछ अपना इस्तीफा दे रहे हैं। विधान सभा के अंदर विधायक सरकार के खिलाफ है। ऐसे हालातों आने वाले समय में कुछ भी हो सकता है। इसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता तैयार रहे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!