
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गलमा से तालुक रखने वाले जगदीश ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जगदीश ठाकुर की नियुक्ति से उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अपनी इस नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया है। जगदीश ठाकुर ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेवारी मिली है वह उसका अच्छे से निर्वहन करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। वही, जगदीश ठाकुर की नियुक्ति पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक राजकुमार चौधरी व नगर निगम मंडी दौंहदी वार्ड की पार्षद अंजय कुमारी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।
बता दें कि इससे पहले जगदीश ठाकुर 1993 से 1997 के बिच राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के जोनल कोऑर्डिनेटर, 1996 से 2001 तक गलमा वार्ड के पंचायत समिति सदस्य, 2002 से 2007 के बिच जिला यूथ कांग्रेस कमेटी महासचिव, 2007 से 2008 के बिच यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव, 2008 से 2011 के बिच यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव, 2013 से 2018 के बीच वीरभद्र सरकार में निदेशक खेल एवम युवा सेवाएं के रूप में अपनी सेवाएं दी। वही, मौजूदा समय में जगदीश ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर तैनाती मिली है।

Author: Daily Himachal News
About The Author











