Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे जयराम : सोहन लाल ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर – नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह जनता को गुमराह करने में कामयाब नहीं हो सकते। यह बात प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोहनलाल ठाकुर ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के अति दुर्गम क्षेत्र ग्राम पंचायत मरहेड़ा बदेहण और बजीहण में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए कही। इस दौरान बदेहण पंचायत के छह परिवारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि जब से हिमाचल प्रदेश में चुनावों का दौर चल रहा है उस समय से लगातार जयराम ठाकुर जनता को गुमराह कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश की सरकार पूरी तरह से स्थिर है और किसी भी हाल में भाजपा अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं हो सकती। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि जिन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर जनता को धोखा दिया है उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी और सभी विधायकों को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा नेताओं ने खरीद प्रोख्त कर कांग्रेस के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल किया है।

सोहनलाल ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय में हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुखु सरकार ने लोगों की हर प्रकार से मदद की है। आपदा के समय में मिलने वाली मुआवजा राशि को कांग्रेस पार्टी ने दोगुना किया है जिससे प्रभावितों को लाभ मिला है। वही, उन्होंने दावा किया की हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के साथ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!