कांग्रेस सरकार के खिलाफ 12 दिसंबर को भाजपा मंडी में करेगी प्रदर्शन : जयराम ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ “विरोध दिवस “के रूप में 12 दिसंबर को मंडी में भाजपा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। इस विरोध प्रदर्शन की तैयारियों के लिए गुरुवार शाम एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमे प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चर्चा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस का यह कार्यकाल आज तक के इतिहास का सबसे निराशाजनक कार्यकाल रहा है। इसलिए आज भाजपा के कार्यकर्ताओं व जनता को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

इस दौरान बैठक में पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडी लोकसभा प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व कार्यक्रम सयोजक राकेश जम्वाल, पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनिल शर्मा, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, सरकाघाट विधायक दलीप सिंह, द्रग विधायक पूर्ण ठाकुर, करसोग विधायक दीप राज, प्रदेश उपाध्यक्षा पायल वैद्य, भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, रजत ठाकुर सह मीडिया प्रभारी, सुंदरनगर जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक हीरा लाल, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट, डिप्टी मेयर माधुरी कपूर, महिला मोर्चा महामंत्री मांचली ठाकुर, मीडिया प्रभारी राकेश वालिया साहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!