कंगना की शैक्षणिक योग्यता तो है नहीं, मंडी के लिए क्या होगा विजन – अमृत गिल…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

अपने क्षेत्र और जनता की आवाज को सभी तरह से योग्य नेता ही उठा सकता है और एक वीजन के साथ कार्य कर सकता है। लेकिन मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ना ही ज्यादा पढ़ी लिखी हैं और ना ही उन्हें राजनीति का ज्ञान है और उनका मंडी की जनता के लिए वीजन तो अभी तक तय भी नहीं हो पाया है। वहीं अगर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य से उनकी तुलना की जाए तो वह राजनीतिक और शैक्षणिक तौर पर भी कंगना से अधिक सशक्त प्रत्याशी हैं। यह तुलना कांग्रेस पार्टी मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजक अमृत गिल ने रविवार को मंडी के गांधी भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए की। इसके साथ ही उन्होंने उलूल जलूल बयानबाजी पर भाजपा प्रत्याशी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कंगना आपदा में हिमाचल को भूल गई और अब भाजपा कार्यकर्ताओं का हक मार कर टिकट लेकर मंडी से चुनाव लड़ने आ गई हैं। अमृत गिल ने आशंका जताई कि कंगना चुनावों के बाद फिर से हिमाचल को भूल जाएंगी और वापिस मुंबई चलीं जाएंगी।

वहीं अमृत गिल ने देश के प्रधानमंत्री व अन्य भाजपा नेताओं के द्वारा कांग्रेस के न्यायपत्र पर की जा रही टिप्पणियों को भी बेबुनियाद बताया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के न्यायपत्र में समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय व गारंटियों का प्रावधान किया है लेकिन भाजपा को केवल उसमें मुसलिम लीग की छाप ही दिखाई दे रही है जबकि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने भाजपा नेताओं को कांग्रेस के न्यायपत्र को पढ़ने के बाद ही उस पर किसी प्रकार की टिप्पणी की बात कही। उन्होंने कहा कि आज कल प्रधानमंत्री मोदी के जुमले चलने बंद हो गए है, उनके पास अपना बताने के लिए कुछ नहीं है इसी कारण से वह आए दिन कांग्रेस पार्टी के न्याय पत्र में कमियां निकालने के बातें कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!