अपने सुझाव अपने पास रखे कंगना, मंडी सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को दी सलाह…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रानौत और मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह के बीच छिड़ी जुबानी जंग से सूबे में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कंगना द्वारा उन्हें लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की नसीहत देने पर सांसद प्रतिभा सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को अपने सुझाव अपने पास ही रखने की सलाह दी है। यह बात प्रतिभा सिंह ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के भौर में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। प्रतिभा ने कहां कि उनके दिल में हिमाचल प्रदेश की जनता की सेवा करने का भाव है और वे हमेशा जनता की सेवा करना चाहती हैं। अगर ईश्वर और उनके शरीर ने साथ दिया तो वे जनता के बीच रहकर सेवा करती रहेंगी। कांग्रेस हाईकमान द्वारा उन्हें चुनाव लड़ने का जब भी आदेश दिया है तो उन्होंने मैदान में उतर डटकर सामना किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के खिलाफ हाईकमान के कहने पर चुनाव लड़ा था। इसके अलावा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन के दो महीने बाद ही हाईकमान के आदेशों पर उपचुनाव लड़कर जीत दर्ज की। अगर इस बार भी हाईकमान उम्मीदवार बनाता है तो वे चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के बीते 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर कांग्रेस पार्टी लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों में जनता के दरबार में जाएगी। कांग्रेस सरकार ने अपने मैनिफेस्टो में दी गई गारंटियों को पूरा किया है और अन्य गारंटियों को पांच वर्ष के कार्यकाल में पूरा किया जाएगा। लेकिन अफसोस की बात यह है कि केंद्र सरकार ने आपदा के समय प्रदेश कि कोई मदद नहीं की। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू ने आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज जारी किया m। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग समझदार हैं। लोग जानते हैं कि किस पार्टी उनकी मदद की है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनावों के साथ प्रदेश में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनावों में भी जीत दर्ज की जाएगी।

इस मौके पर पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, जिला परिषद चंपा ठाकुर व जागृति ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर, नाचन कांग्रेस प्रत्याशी नरेश चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरूण ठाकुर, सराज युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सहगल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!