
डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला – हमीरपुर :
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हैप्पी बर्थडे कहा। सभी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना ने कहा की अनुराग ठाकुर देश के युवा नेता है और उन्होंने जिस प्रकार से राजनीतिक जीवन में कार्य किया है उससे हिमाचल गौरवशाली महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा की 21वीं सदी का भारत जल, थल, नभ से लेकर अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रहा है। अमृत भारत, वंदे भारत और नमो भारत की त्रिवेणी 2030 तक रेलवे की सूरत बदल देगी। भारतीय रेल किसी भी देश से पीछे नहीं रहेगी। खन्ना से कहा की भारत G-20 का सफल आयोजन करता है, एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीतता है, अपने दम पर 5-G लॉन्च करता है, दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन करता है, लड़ाकू विमान और समुद्र में तिरंगा फहराने वाला विक्रांत जहाज बनाता है। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां मोबाइल फोन, लैपटॉप और टीवी बनाने के लिए भारत का रुख कर रही हैं। कोरोना काल में भारत वैक्सीन बनाकर पूरी दुनिया की मदद करता है। भारत ने चंद्रयान से चांद पर झंडा गाड़ दिया है। वह दिन दूर नहीं जब देश का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा और गगनयान से पहला भारतीय चांद पर कदम रखेगा। आज हिमाचल के लिए गर्व की बात है की अनुराग ठाकुर ऐसी शसक्त केंद्र में मोदी सरकार के भाग है।

Author: Daily Himachal News
About The Author
