
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी
पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री महेंद्र पाल को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव के पद पर स्थान देकर प्रदेश नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. और अनुसूचित जाति वर्ग को संगठित करने की कोशिश की है। महेंद्र पाल भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी के प्रमुख चेहरों में एक रहे हैं और अनुसूचित जाति वर्ग में उनका अच्छा खासा प्रभाव रहा है। वे इससे पूर्व पंचायत प्रधान, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष और जिला भाजपा के महामंत्री पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपनी नियुक्ति पर मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि नए दायित्व के मिलने पर वे उत्साहित हैं और प्रदेश नेतृत्व की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेगें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता अपने कार्य और मेहनत के बूते संगठन के किसी भी पद और ऊंचाई तक पहुंच सकता है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री सिकंदर, बिहारी लाल शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल का आभार जताया है।

Author: Daily Himachal News
About The Author











