डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर : विकासखंड सुंदरनगर की ग्राम पंचायत चुरढ़ में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत महिला मंडल की महिलाओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे क्षेत्र के रास्तो और बावड़ीयों की सफाई की गई। महिलाओं ने बताया कि महिला मंडल समय समय पर सफाई अभियान चलाता रहता है। उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र स्वच्छ और साफ-सुथरा रहना चाहिए इससे वातावरण भी स्वच्छ रहेगा। महिलाओं ने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि आप भी अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छ अभियान चलाएं ताकि स्वच्छता के क्षेत्र में हर क्षेत्र आगे बढ़े। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया।
Author: Daily Himachal News
Post Views: 384