मंडी : बड़ा देव कमरुनाग पहुंचे छोटी काशी मंडी, उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए आराध्य देव बड़ा देव कमरुनाग मंडी जनपद में पहुंच गए हैं। बड़ा देव कमरुनाग के स्वागत के लिए जिला प्रशासन, सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा व अन्य लोगों ने उनका पूल घराट में भव्य स्वागत किया। बड़ा देव कमरुनाग ने मंडी पहुंचने पर सबसे पहले राज माधवराव मंदिर में अपनी हाजिरी भरी और उसके बाद राज परिवार की परंपरा के अनुसार राज महल में राजा आमेश्वर सिंह ने बड़ा देव कमरुनाग का स्वागत किया। इसके बाद देव कमरूनाग अपने लाव लश्कर के साथ टारना माता मंदिर के लिए रवाना हो गए। देव कमरूनाग 7 दिनों तक टारना माता मंदिर में विराजमान रहेंगे। वहीं इस दौरान देव कमरूनाग के दर्शनों के लिए सैकड़ों की संख्या में भी श्रद्धालु की भीड़ बाजार में उमड़ी। आज बड़ा देव कमरूनाग के पहुंचने से छोटी काशी मंडी देवमई हो गई है। बड़ा देव कमरुनाग के मंडी पहुंचने के बाद शिवरात्रि शुरू हो जाती है। राज माधव राय मंदिर में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, एडीएम डॉ मदन कुमार, एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर, सर्व देवता समिति की ओर से अध्यक्ष शिवपाल शर्मा, सचिव मनोज कुमार, नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बड़ा देव कमरूनाग सहित अन्य देवी देवताओं का स्वागत किया।इस मौके पर सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव के लिए जनपद के अन्य देवी देवता भी बड़ा देव कमरुनाग के बाद शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। सुकदेव ऋषि थट्टा, सुकदेव ऋषि शारटी, देव बुड्ढा बिगंल, देव झाथी वीर, देवी बगलामुखी, देवी बुढी भैरवा देवी देवता आज छोटी काशी में पहुंच रहे हैं। इस बार शिवरात्रि महोत्सव में मंडी जिला के साथ लगते कुल्लू जिला से भी 2 देवता मंडी शिवरात्री में शिरकत कर रहे हैं।बता दें कि शिवरात्रि महोत्सव में जितने भी देवी देवता शिरकत करते हैं, उनमें से बड़ा देव कमरूनाग ही ऐसे देवता हैं जो टारना माता मंदिर में 7 दिनों तक विराजमान रहते हैं। टारना माता मंदिर में ही बडा देव कमरूनाग अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। मंडी जनपद में इस बार अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 9 मार्च से 15 मार्च तक मनाया जा रहा है। 9 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली जलेब में शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के मेले का शुभारंभ करेंगे। बड़ा देव कमरूनाग को बारिश का देवता भी कहा जाता है। छोटी काशी मंडी में देव कमरुनाग के पहुंचते ही आसमान में एकाएक बादल छा गए और हल्की-फुलकी बूंदाबांदी में हुई। जिसके थोड़ी देर बाद फिर से मंडी शहर में मौसम साफ हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!