मंडी : महिला हितैषी होने का देश में ढोंग करती है भाजपा : संजय दत्त

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर

कांग्रेस लोकसभा चुनाव संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही है, जबकि भाजपा नेता दस साल की कोई उपलब्धि जनता के सामने नहीं रख पा रहे हैं। कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र के ऑब्जर्वर संजय दत्त ने सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र से सशक्त उम्मीदवार विक्रमादित्य को चुनावी मैदान में उतारा है जिनके पास इस क्षेत्र के विकास व अन्य मुद्दों को लेकर एक विजन है जबकि भाजपा प्रत्याशी कंगना के पास कोई विजन नहीं है। संजय दत्त ने कहा कि भाजपा महिला हितैषी होने के ढोंग करती है जबकि इनका असली चेहरा कुछ और ही है। भाजपा नेताओं की ओर से ऐसे लोगों को टिकट दिए गए जहां उन पर महिलाओं पर अत्याचार के आरोप हैं और प्रधानमंत्री उनका प्रचार करते हैं। कंगना स्वयं एक महिला हैं ऐसे मामलों पर उन्हें भी महिलाओं की आवाज़ को उठाना चाहिए। इसके अलावा हाथरस कांड, यूपी और उत्तराखंड में भाजपा नेताओं का महिलाओं पर अत्याचार किसी से छुपा नहीं है। यह सभी घटनाएं भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को उजागर करती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!