
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – महिला पुलिस थाना मंडी स्थित भ्यूली में तल्याहड़ क्षेत्र की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर महिला पुलिस थाना मंडी ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी जिला के कोटली क्षेत्र का रहने वाला आरोपी सोशल मीडिया ऐप फेसबुक के जरिए वर्ष 2022 में पीड़िता के संपर्क में आया था। आरोपी ने युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2023 से 2024 तक कई बार शारिरिक संबंध बनाए। लेकिन अब आरोपी पीड़ित युवती के साथ शादी करने से मना कर रहा है। पीड़िता अनुसार आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारिरिक संबंध बनाकर धोखा दिया है। इस पर शिकायतकर्ता युवती के बयान के आधार पर महिला पुलिस थाना मंडी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि महिला पुलिस थाना मंडी ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की जांंच जारी है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Author: Daily Himachal News
About The Author
