
डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी- पंडोह (विशाल वर्मा) : द्रंग विधानसभा क्षेत्र के पाली गांव के गगन ठाकुर ने अपनी लगन और समर्पण से पुलिस विभाग में एक और उपलब्धि हासिल की है। वे अब असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर चयनित हुए हैं। गगन ठाकुर वर्ष 2006 में पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। पिछले 18 वर्षों से वे निरंतर विभाग में सेवाएं दे रहे हैं और अपने अनुशासन, ईमानदारी और कार्यनिष्ठा से एक अलग पहचान बना चुके हैं। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2022 में डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वर्ष 2023 में उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक भी प्राप्त हुआ था। गगन ठाकुर के एएसआई पद पर चयन की खबर से पूरे पाली गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अपनी सफलता पर गगन ठाकुर ने कहा कि वे इस उपलब्धि का श्रेय अपने वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और परिवार को देते हैं। उन्होंने कहा “पुलिस सेवा मेरे लिए केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सेवा और समाज की सुरक्षा का संकल्प है।

Author: Daily Himachal News
About The Author










