Mandi News – पुष्पा देवी बनीं नगर परिषद सरकाघाट की अध्यक्ष, लाल सिंह निर्वाचित उपाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – सरकाघाट : नगर परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम एवं प्राधिकृत अधिकारी सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने की। इस अवसर पर नगर परिषद के सभी सात पार्षद उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप ठाकुर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अतिरिक्त धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ने भी मतदान किया, क्योंकि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला वार्ड संख्या-7 (बैहड़-डबरोग) आंशिक रूप से नगर परिषद सरकाघाट क्षेत्र में शामिल है। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार शहरी निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी मतदान के पात्र होते हैं। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या-4 कलश की पार्षद ललिता तथा वार्ड संख्या-3 जमसाई की पार्षद पुष्पा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या-2 रामनगर के पार्षद अश्वनी कुमार तथा वार्ड संख्या-7 बैहड़-डबरोग के पार्षद लाल सिंह ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम ने वार्ड संख्या-3 जमसाई की पार्षद पुष्पा देवी को नगर परिषद सरकाघाट की अध्यक्ष तथा वार्ड संख्या-7 बैहड़-डबरोग के पार्षद लाल सिंह को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!