मंडी में जनबल की जीत और धनबल की होगी हार : विक्रमादित्य

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ – शिमला – मंडी

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मंडी में जनबल की जीत और धनबल की हार होगी। कांग्रेस के पास जनबल है यही पार्टी की असली ताकत भी। यह बता विक्रमादित्य सिंह ने शिमला से मंडी रवाना होने से पूर्व अपने निवास स्थान होलीलोज में कही। उन्होंने समर्थकों से उनके नामंकन में 9 मई को मंडी आने व उन्हें अपना प्यार व समर्थन देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों को भारी अंतर से जीतेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ पूरे मनोबल से अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी के चुनाव प्रचार में जुटने को कहा। इसके उपरांत विक्रमादित्य सिंह ने टुटू स्थित गोशाल जाकर गऊ माताओं की पूजा अर्चना कर उन्हें अपने हाथों से चारा खिलाया। इस दौरान उनकी माता व मंडी सांसद प्रतिभा सिंह भी साथ थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के देवी देवताओं व गऊ माताओं के आशीर्वाद से वह जनसेवा के प्रण के साथ प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर बाकी नही रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिताश्री स्व.वीरभद्र के आदर्श व प्रदेश के लोगों का प्यार व आशीर्वाद हमेशा उनका मार्गदर्शन करता है।

वही, विक्रमादित्य सिंह ने नेरचौक में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार से सचेत करते हुए कहा कि उन्हें चुनाव मैदान में पूरी एकजुटता के साथ डटना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिये धनबल व अन्य प्रलोभन देकर मतदान प्रभावित करने की कोशिश कर सकती है इसलिए उन्हें इस पर भी अपनी पूरी नज़र रखने की जरूरत है।

वही देर शाम गांधी भवन स्थित पार्टी कार्यालय में विक्रमादित्य सिंह ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रभारी संजय दत्त,पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह,जिलाध्यक्ष  प्रकाश चौधरी,सोहन लाल, चेतराम ठाकुर,पुष्पराज शर्मा,यशवंत छाजटा,शशि शर्मा,चंपा ठाकुर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण ठाकुर, अलकनंदा हांडा व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से चुनाव प्रचार अभियान पर आपसी बातचीत की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कल किये जाने वाले उनके नामंकन में आने वाले उनके समर्थकों का फीडबैक भी लिया। उन्होंने यहां पार्टी नेताओं से चुनाव प्रचार की रणनीति पर भी आपसी विचार विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!