जनता को गुमराह करने और सुर्खियों में बने रहने की ओछी राजनीति कर रहे विधायक : सोहन लाल ठाकुर

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल को आधारहीन व बिना तथ्यों के विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आपदा प्रभावितों को राहत राशि न देने की चर्चा करने पर आड़े हाथ लिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए सोहन लाल ठाकुर ने कहा की सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने सुर्खियों में बने रहने, जनता को गुमराह करने और प्रदेश की सुखविंदर सरकार को बेवजह बदनाम करने के मकसद से जूठी व आधारहीन बातें कर रहे है। असलियत में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में नवंबर 2023 में ही 525 परिवारों को 4 करोड़ 98 लाख, 23 से 30 नवंबर 2023 तक राहत राशि आपदा प्रभावितों को पहली किश्त के रूप में बांटी जा चुकी है और दिसम्बर 2023 में 5 करोड़ 91 लाख 59 हजार 475 रुपयों की राहत राशि की दूसरी किश्त बांटने की प्रक्रिया इन दिनों जारी है। आपदा के समय फौरी राहत के रूप में 28 लाख 54 हजार रूपये की राशि प्रभावितों को बांटी गई है। और विधायक राकेश जम्वाल कहते है कि किसी को कोई राहत राशि और मुआवजा 4 महीनों बाद भी नहीं मिला है। विधायक सुर्खियां बटोरते के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि उनके पास राहत व फौरी राहत की बुनियादी आंकड़ें है जो धराताल की सच्चाई से मेल खाते है। सुंदरनगर विधानसभा में दिसम्बर माह में कुल 626 आपदा प्रभावितों को राहत राशि बांटी जाएगी, जिसमें सुंदरनगर में 278, डैहर उपतहसील में 270 और निहरी तहसील में 78 शामिल है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में कही भी कोई भी व्यक्ति किराया मांगने नहीं आया, अगर आया होता तो उसे तय नियमों के अनुसार उसकी अदायगी की गई होती। विधायक राकेश जम्वाल धरताल की सच्चाई जाने बिना हवाई फायर कर रहे है जबकि उनके पास आपदा प्रभावितों की दी गई राहत राशि आंकड़ों के साथ उनके पास मौजूद है।

सोहनलाल ठाकुर ने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी सड़क आपदा के एक डेढ़ महीनों से ज्यादा कभी बंद नहीं रही और विधानसभा क्षेत्र की एक दर्जन सड़कें बंद होने की जूठी व बेबुनियादी बातें सदन में करते हुए चर्चा का केंद्र बने हुए है। प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आई और आपदा के समय से भाजपा के नेता इसपर राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए है। जबकि उन्हें प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आपदा में ग्रसित लोगों की मदद में आगे आना चाहिए था। प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सीमित साधनों के बाबजूद आपदा पीड़ित लोगों की तत्काल रूप से मदद की। प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ हर मोर्चे पर ख़डी रही और प्रदेश के इतिहास में पहली बार पूर्ण रूप से ध्वस्त हुए भवनों के मालिकों को 7 लाख रुपए की राहत राशि देने का कार्य किया है। जिसमें से अधिकतर लोगों को 3 लाख से अधिक की राशि दी जा चुकी है। उन्होंने कहा की सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल को धरातल की सच्चाई जाने बिना हवाई फायर करना छोड़ना चाहिए। उन्होंने विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें जनता का सच्चा व पक्का सेवक बन कर अपना फर्ज निभाना चाहिए। न की जनता को गुमराह करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!