मोदी सरकार ने ग्रामीण खेलो को मजबूत करने का किया काम : निहाल चंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

भाजपा किसान मोर्चा ने शिव मंदिर कंसा चौक में सफाई अभियान चलाया। इस सफाई अभियान में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा उपस्थित रहे। संजीव देष्टा ने कहा कि हमे गर्व है कि लगभग 500 वर्षो के इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। 22 जनवरी को राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है जो कि गर्व का विषय है। भाजपा व देश की जनता में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह बना हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के सभी तीर्थ स्थलों, मंदिरों को भी साफ सुथरा करने का आग्रह सभी देशवासियों से किया है। 22 तारीख को अपने अपने गांव के मंदिरों में पूजा, भजन कीर्तन व अन्य भव्य कार्यक्रमों में भाग लिया जायगा। वही, सफाई अभियान के बाद नमो कबड्डी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ संजीव देष्टा ने किया। जिसमे भाजपा संगठनात्मक जिओ मंडी जिला की टीमो ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने मुख्याथति के रूप में भाग लिया। वही, निहाल चंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया है कि नशा भगाओ, खेल अपनाओ। आज की युवा पीढ़ी को खेल की तरफ ध्यान देना चाहिये। आने वाले समय मे फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी सरकार ने ग्रामीण खेलो को मजबूत करने का काम किया है। वही, नमो कबड्डी में सिराज ने फाइनल मुकाबले में बल्ह की टीम को 5 अंको से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। निहाल चंद शर्मा व संजीव देष्टा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दलीप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा, मीडिया प्रभारी राकेश वालिया, किसान मोर्चा प्रदेश सचिव भागीरथ घरवाल, प्रवक्ता महेश, सेषपाल सकलानी, अभिनव गुलेरिया, जिला महामंत्री किसान मोर्चा जोधवीर, नवीन गुलेरिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, कुलदीप, सुरेंद्र, कर्ण व रैफरी महेंद्र कांत की टीम व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!