
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी
भाजपा की शक्ति बंदन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह व NGO संपर्क अभियान की मंडी जिला की कार्यशाला भाजपा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य व शक्ति बंदन कार्यक्रम की संयोजिका प्रियंता शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें बल्ह, सिराज, सदर, जोगिंदरनगर, द्रंग विधानसभा के कार्यक्रताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को आगे किस तरह चलाया जायेगा व किस तरह NGO चलाने वाले व महिला समूहों के साथ संपर्क किया जाएगा इस पर योजना बनाई गई। भाजपा नेत्री प्रियंता शर्मा ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए विभिन्न काम किए है।महिलाओं के लिए गृहणी योजना, महिला आरक्षण बिल के माध्यम से आने वाले समय मे चुनावों में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी, तीन तलाक पर कानून बना कर महिला हित की रक्षा करना, अपना काम करने के लिए सब्सिडी देना, महिला एवं सहायता समूहों को सब्सिडी देने जैसे फैसले लेकर महिलाओं को सक्षम बनाने का काम किया है। प्रियंता शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उदेश्य भाजपा के साथ महिलाओ को व सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली NGO को जोड़ना है।
बैठक में विशेष रूप से मंडी लोकसभा विस्तारक सुरेश शर्मा उपस्थित रहे। सुरेश शर्मा ने कहा कि कार्यक्रताओं में आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए काफी उत्साह है। केंद्र सरकार ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है। सुरेश शर्मा ने कहा कि आने वाले समय मे लोकसभा के चुनाव फिर जीतकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनांयेंगे। इस बैठक में भाजपा जिला महामंत्री संजय ठाकुर, सोमेश व मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Author: Daily Himachal News
About The Author
Post Views: 498
