राज्य स्तरीय नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित होगी बिलासपुर की मोना शर्मा…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : विनोद चड्ढा – कुठेड़ा बिलासपुर

बिलासपुर की सुपर स्टार गायिका मोना शर्मा जो कि महिला एवं वाल विकास विभाग बिलासपुर में कार्यरत है 12 अगस्त को आरएस स्टार प्रोडक्शन और अशोक बंसल ट्रस्ट द्वारा दिल्ली में राज्य स्तरीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित होगी। आरएस स्टार प्रोडक्शन की ऑर्गनाइजर गीता शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त को दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जिसमे आरएस स्टार प्रोडक्शन और अशोक बंसल ट्रस्ट द्वारा कई महान हस्तियों को सम्मानित करने का गौरव प्राप्त होगा। जिसमें मीडिया, स्वास्थ्य, सिंगर, समाज सेवा, शिक्षा, अनुसंधान, प्रसाशन,मनाव सेवा, परिधि, लोक कल्याण, लघु कल्याण, लोक कला आदि क्षेत्रों के लोगो को संस्था द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इसी के तहत हिमाचल के बिलासपुर की सुपर स्टार गायिका मोना शर्मा को भी राज्य स्तरीय नारी शक्ति अवार्ड से समानित किया जायेगा। आपको बता दे कि मोना शर्मा एक बेहतरीन गायिका है इन्होने अपने जीवन मे काफी उतार चढ़ाव देखे है। अकेले अपने दम पर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। और समाज सेवा में भी अपनी अहम भूमिका निभाती है। इस से पहले भी मोना शर्मा को हिमाचल एकता मंच
द्वारा राज्यस्तरीय अवार्ड रोहड़ू ओर पतलीकूहल में सम्मानित किया जा चुका है। मोना शर्मा की कई वीडियो कैसेट मार्किट में धूम मचा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!