HIMACHAL : सांसद प्रतिभा सिंह की फिर फिसली जुबान, स्वतंत्रता दिवस को बताया गणतंत्र दिवस

1 min read

मंडी, 15 अगस्त : मंडी लोकसभा सीट से सांसद व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह की एक बार फिर से जुबान फिसली है। प्रतिभा सिंह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंडी में एक कार्यक्रम में पहुंची थी। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान देश के स्वतंत्रता दिवस को गणतंत्र दिवस बता दिया। प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मैं 75 में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी देश व प्रदेशवासियों को बधाई देती हूं। अपने संबोधन में प्रतिभा सिंह ने एक बार नहीं दो बार गणतंत्र दिवस का जिक्र किया। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है कि प्रतिभा सिंह की जुबान फिसली हो। लोकसभा उपचुनाव के दौरान जब प्रतिभा सिंह चुनावी मैदान में थी तो, उन्होंने कारगिल युद्ध को छोटा युद्ध करार दिया था। इस उपचुनाव में कारगिल युद्ध के हीरो रहे कुशाल ठाकुर भारतीय जनता पार्टी टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। जिस पर राजनीतिक बवाल होने पर प्रतिभा सिंह को माफी मांगनी पड़ी थी। 

स्वतंत्रता दिवस 2022 : DAILY HIMACHAL NEWS

इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने 76वां स्वतंत्रता दिवस मंडी शहर के साथ लगते बिजनी स्थित जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में मनाया। यहां उन्होंने सेवादल और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली। प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वालों की कुर्बानियों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। कांग्रेस पार्टी और इसके नेताओं का भी देश को आजाद करवाने में अहम योगदान रहा है, जिसे सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि आज भावी युवा पीढ़ी को आजादी के सही मायनों से अवगत करवाने की जरूरत है। वहीं उन्होंने सभी से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का आहवान भी किया। उन्होंने कहा कि आज देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

स्वतंत्रता दिवस 2022 : DAILY HIMACHAL NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!