
डेली हिमाचल न्यूज़ : विनोद चड्डा कुठेड़ा-बिलासपुर
बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पनोह के पनोह गांव के पंकज चंदेल ईरान की सबसे ऊंची चोटी दामावंद पर 5610 मीटर का तिरंगा लहराने के लिए गत रात्रि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गए है। बताते चलें कि पनोह गांव के पर्वतारोही पंकज चंदेल पहले भी विभिन्न पर्वतों पर अपना तिरंगा लहरा चुके हैं। कहलूर एडवेंचर कंपनी के रूप में विशेष पहचान बना चुके कंपनी प्रबंधक पंकज चंदेल ने बताया कि वह इससे पहले सिक्किम, हिमाचल, अरुणाचल सहित विभिन्न ऊंची चोटियों पर पर्वतारोही के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिला किन्नौर के 2022-23 मे एवरेस्ट फतेह कर चुके अमित नेगी भी कहलूर एडवेंचर के साथ मिलकर इंडियन हिमालय को प्रमोट करने में साथ रहेंगे। बताते चलें कि इससे पहले भी पंकज चंदेल लद्दाख के स्टॉक कांगड़ी चोटी पर 3 दिन में कुल 20187 फुट अर्थात 6153 मीटर की ऊंचाई तथा मनाली की माउंट फ्रेंडशिप चोटी शिकिम की माउंट गोचिला पर तिरंगा फहरा चुके हैं। वहीं जर्मन, इजरायल, फ्रांस सहित विभिन्न देशों के एडवेंचर ग्रुप का भी वह सफलतापूर्वक जोखिम भरा प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जिसके लिए उन्हें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है।


इससे पहले पंकज चंदेल आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर जिला बिलासपुर की पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रही बंदला धार पर उसे स्वच्छ रखने का व दिल्ली में साइकिलिंग यात्रा से राजधानी को स्वच्छ रखने का भी सफलतापूर्वक संदेश दे चुके हैं। इसके लिये पर्वतारोही पंकज चंदेल को स्थानीय घुमारवीं विधायक राजेश धर्माणी व पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग भी इस साहसिक व सराहनीय कार्य के लिए उसकी पीठ थपथपा चुके हैं।

Author: Daily Himachal News
