आपदा के 2 माह बाद प्रियंका गांधी को आई हिमाचल प्रदेश की याद, भाजपा नेताओं ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

हिमाचल प्रदेश में आपदा के 2 माह बीत चुके हैं और अब प्रदेश में जनजीवन भी सामान्य हो रहा है। लेकिन आपदा के दो माह बीतने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को हिमाचल की याद आती है और वह दो माह के बाद दौरे पर निकल पड़ती है। उसके बाद भी हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद क्या-क्या कार्य हुआ. इसकी भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को पहले हिमाचल प्रदेश के बारे में सही जानकारी लेनी चाहिए थी और उसके बाद यहां पर बयान जारी करना चाहिए था। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा, सह मीडिया प्रभारी अमित सूद और रजत ठाकुर ने कहा कि आपदा के तुरंत बाद केंद्र सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपए की राशि प्रदेश को दी गई। उसी राशि की वजह से आज प्रदेश में सड़कों की हालत सुधरी है और प्रभावित परिवारों को भी राहत मिली है। लेकिन शायद प्रियंका गांधी को इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी और ना ही प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने उन्हें इस बात से अवगत करवाया। ऐसे में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को भी वस्तु स्थिति के बारे में प्रियंका गांधी को अवगत करवाना चाहिए था।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा, सह मीडिया प्रभारी अमित सूद और रजत ठाकुर का कहना है कि जुलाई और अगस्त माह में जब हिमाचल भारी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा था। तब शायद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सनातन धर्म पर हमला करने में व्यस्त थी। इसलिए उन्हें प्रदेश का दौरा करने का मौका नहीं मिला। आपदा के बाद अब अगर हिमाचल की स्थिति सुधरी है तो वह केंद्र सरकार की मदद की वजह से सुधरी है। हालांकि प्रदेश में कांग्रेस के नेता इस बात को आज भी मानने को तैयार नहीं है। लेकिन प्रदेश की जनता इस बात को जानती है कि किस तरह से आपदा के समय में सबसे पहले केंद्र सरकार ने हिमाचल को आपदा से उबारने के लिए काम शुरू किया। प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा का कहना है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री आज कह रहे हैं कि केंद्र सरकार उनकी मदद नहीं कर रही है। वह पूरी तरह से गलत है। केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए 6500 के घरों के निर्माण को मंजूरी दी। लेकिन प्रदेश सरकार उस कार्य को भी पूरा नहीं कर पाए। क्योंकि घर निर्माण के लिए सरकार के द्वारा ही भूमि का चयन किया जाना है। ऐसे में कांग्रेस सरकार खुद ढीले तरीके से काम कर रही है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!