
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी-पंडोह, विशाल वर्मा
सेवा भारती संस्था हिमाचल प्रदेश की तरफ से मंडी जिला के पंडोह बाढ़ प्रभावितों को गुरुवार को राहत सामग्री बांटी गई। बता दें की बीती 9 जुलाई को पंडोह में आई भयंकर बाढ़ के कारण तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। इसी के चलते पंडोह में प्रशासन के साथ कई सामाजिक संस्थाएं सहयोग करती नजर आई।


जानकारी देते हुए सेवा भारती संस्था हिमाचल प्रदेश प्रांत के संगठन मंत्री राकेश ने बताया की आज जैसे ही पंडोह का रास्ता खुला उसी समय उन्होंने अपने पंडोह के सहयोगियो से वार्तालाप की और बाढ़ प्रभावितों की सहायता करने के लिए पहुंच गए।आज लगभग 16 जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री दी गई जिसमे राशन व कंबल व विस्तर आदि दिए गए। और आने वाले समय में भी जो सहायता होगी वो प्रभावितों की को मुहैया करवाई जाएगी। इस मौके पर इनके साथ विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष पंडोह प्रखंड विजय शर्मा, बजरंग दल अध्यक्ष सौरव गुलेरिया उपाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, भास्कर , आयुष शर्मा, अर्णव शर्मा, आदित्य शर्मा एवं गर्वित उपस्थित रहे।

Author: Daily Himachal News
About The Author
