हिमाचल भाजपा को झटका, पूर्व विधायक किशोरी लाल सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आधिकारिक आवास ओक ओवर पहुंचकर किशोरी लाल ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया. किशोरी लाल साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीते थे. साल 2022 में भाजपा ने उनके टिकट काटी और उनकी जगह लोकेंद्र कुमार को टिकट दी. टिकट काटे जाने के बाद भी किशोरी लाल ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था. किशोरी लाल को पार्टी से बगावत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने निष्कासित भी कर दिया था।

वही, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि किशोरी लाल ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. इससे आनी के इलाके में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी से मंडी में प्रत्याशी कंगना रनौत और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस फ़िल्म का डायरेक्टर ही फ्लॉप हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो, उस फिल्म का फ्लॉप होना तय है।

वही, पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कहा कि वे मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की जीत के लिए पूरी मेहनत करेंगे. उन्होंने दावा किया कि वे आनी से विक्रमादित्य सिंह को 20 हजार वोट की लीड दिलवाएंगे. किशोरी लाल ने कहा कि बीजेपी की कार्यप्रणाली से बहुत कार्य करता परेशान हो चुके हैं. ऐसे में आने वाले वक्त में वह भी कांग्रेस का दामन थामेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!