SunderNagar News – सीआरसी सुंदरनगर में दिव्यांग बच्चों के लिए टी.एल.एम. किट का वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – सुंदरनगर : शुक्रवार को सी.आर.सी. सुंदरनगर में संचालित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (पी.एम.डी.के.) के माध्यम से एडिप योजना के अंतर्गत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, कुल्लू से आए बौद्धिक अक्षमता के छः लाभार्थियों को निःशुल्क टी.एल.एम. किट का वितरण किया गया। पी.एम.डी.के. समन्वयक जितेंद्र कुमार ने बताया की एडिप योजना के अंतर्गत यू.डी.आई.डी. एवं बी.पी.एल. कार्ड धारकों को निःशुल्क सहायता उपकरण प्रदान किए जाते हैं। पार दिव्यांगता शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (सी.डी.ई.आई.सी.) में मूल्यांकन के उपरांत भौतिक चिकित्सक डॉ. सोनू ने लाभार्थी बच्चों के माता-पिता को टी.एल.एम. किट के प्रयोग के विषय में जानकारी दी।

इस दौरान केंद्र के पुनर्वास अधिकारी डॉ. प्रियदर्शी मिश्र ने लाभार्थियों को निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना से अवगत कराया। इस अवसर पर पी.एम.डी.के. सह समन्वयक शिवानी शर्मा, सी.डी.ई.आई.सी. समन्वयक शुभम मिश्र एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!