December 7, 2023

सोहन सिंह को दूसरी बार मिली नाचन भाजपा की कमान…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : गोहर

सोहन सिंह ठाकुर को नाचन भाजपा का दूसरी बार मंडल अध्यक्ष चुना गया है। मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि पार्टी का आदेश सिर आंखों पर है। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा का आभार जताया है। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने पार्टी है कमान और हिमाचल के शीर्ष नेतृत्व का सोहन सिंह ठाकुर की ताजपोशी पर आभार जताया है । उन्होंने कहा कि सोहन सिंह के नेतृत्व में भाजपा नाचन में बीजेपी के संगठन को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!