
डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर
प्रदेश भाजपा सचिव एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी एवं नाचन विधायक विनोद कुमार का नई ताजपोशी पर नाचन भाजपा मंडल और कार्यकर्ताओं ने रविवार को धनोटु, कनैड, बग्गी और चैलचौक में जोरदार स्वागत किया गया। मंडल पदाधिकारियों, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विधायक विनोद को प्रदेश भाजपा सचिव और मंडी संसदीय क्षेत्र का सह प्रभारी नियुक्त करने पर बधाई दी। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विनोद की ताजपोशी पर आतिशबाजी भी की।


इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव विनोद कुमार ने कहा कि उनको जो जिमेवारी संगठन द्वारा दी गई है बॉस के लिए संगठन के आभारी हैं। विनोद कुमार ने कहा की इसका श्रेय नाचन भाजपा के हर एक कार्यकर्ता को जाता है। उन्होंने कहा कि आज उनको प्रदेश स्तर पर जो पहचान मिली है वह नाचन भाजपा के हर कार्यकर्ता की वजह से मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन में स्थान मिलने के पीछे नाचन के हर भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश के चारों सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालकर उनको मजबूत करने के लिए आज से ही डट जाएं।

Author: Daily Himachal News
