Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वेंटिलेटर पर है सुक्खू सरकार, ले रही अंतिम सांसे : जयराम ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद अल्पमत में चल रही सुक्खू सरकार चंद दिनों की मेहमान है। पूरी तरह वेंटिलेटर पर आ चुकी ये सरकार अंतिम सांस ले रही है। जनता की चिंता छोड़ कांग्रेसी नेता कुर्सी के अंतर्कलह में उलझे हुए हैं। 15 माह में एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। बेरोजगार रोजगार और महिलाएं 1500 रुपये मिलने की राह देख रही हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी पूरी ताकत विकास के बजाय सरकार बचाने में लगा रखी है। यह बात जयराम ठाकुर ने साेमवार काे मंडी के भीमाकाली मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता प्राप्ति के लिए कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से कई बड़े वादे किए थे। अब उन्हें पूरा करने से कन्नी काट रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू सत्ता में आने के बाद खजाना खाली होने का रोना रो रहे हैं, जबकि आए दिन अपने चहेतों को मलाई बांट रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेसी हमसे पूछते थे कि राज्यसभा में प्रत्याशी तो उतार दिया मगर जीतेंगे कैसे। अब पूछ रहे हैं कि भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बहुमत कहां से लाएगी। जैसे राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत हुई ठीक वैसे ही आने वाले दिनों में भाजपा की सरकार बनेगी और कांग्रेसी देखते रह जाएंगे। प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। चुनाव में हार के डर से कांग्रेसी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। एक दूसरे को धक्का देने में लगे हैं जबकि भाजपा एकजुट होकर मैदान में उतर चुकी है। लोकसभा की चारों और विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत तय है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करें।

जैसा राज्यसभा चुनाव में हुआ, ठीक वैसा आने वाले दिनों में होगा : बिंदल

वही, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा की नरेंद्र मोदी को तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता में जबरदस्त उत्साह है और 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरा देश तैयार है। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की चारों सीटों के साथ छः विधानसभा उप चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी और केंद्र सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा की कंगना रनौत को लोकसभा का प्रत्याशी बनने से पूरे हिमाचल के साथ साथ देश भर में जबरदस्त वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी तक प्रत्याशियों के चयन को लेकर दुविधा में है और लगातार बिखराव की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्धारा भाजपा प्रत्याशियों पर बिना मतलब की टिक्का टिपण्णी को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूत है और हर कार्यकर्ता अपने स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत सुनिश्चित करने में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल बड़े निर्णयों वाला होगा और आने वाले कुछ वर्षों में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!