सुंदरनगर : कृष्ण चंद्र महादेविया को बाल साहित्य सम्मान से किया जाएगा सम्मानित…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर

बाल प्रहरी बाल साहित्य संस्थान अल्मोड़ा उत्तराखंड की ओर से चयनित पुस्तकों के अंतर्गत साहित्यकार व लेखक कृष्ण चंद्र महादेविया को उनके बाल कथा संग्रह रंगीलू की शैतानी के लिए वर्ष 2024 के बाल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन जून माह में आयोजित होगा। रंगीलू की शैतानी बाल कथा संग्रह पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी राजस्थान और साहित्यगार जयपुर द्वारा चयनित और प्रकाशित है। गौरतलब है कि कृष्ण चंद्र महादेविया बच्चों के लिए कहानी, कविता, एकांकी लिखने के साथ लोक साहित्य के संग्रहण प्रलेखन में भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं । लोक साहित्य में उन्होंने लोकनाट्य, लोक कथा, लोक प्रहेलिकाएं, लोकोक्तियां और मुहावरे, लोक मुक्तक गीत सहित कहानी, कविता,एकांकियों पर भी लेखन किया है। इनकी अनेक रचनाओं का पंजाबी, नेपाली, गुजराती, पहाड़ी तथा अवधी में भी अनुवाद हुआ है। कृष्ण चंद्र महादेविया को बाल साहित्य सम्मान के लिए चयनित होने पर सुकेत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद सुंदरनगर के अध्यक्ष डॉ. गंगाराम राजी, लेखक डॉ. पान सिंह, मनोज चौहान,रतन लाल,पवन चौहान सुरेंद्र मिश्रा व भीम सिंह, सोहन डोगरा, श्याम सिंह, बीडी चौहान व जितेंद्र चौहान सहित अनेक लेखकों और बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!