सुंदरनगर : निखिल ठाकुर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव नियुक्त, कहा – पूरी निष्ठा और लगन करुगा कार्य…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर

सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले निखिल ठाकुर को प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमे सुंदरनगर से निखिल ठाकुर को प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा है। निखिल ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी विनीत कंबोज, सह प्रभारी योगेश हांडा, प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी का आभार जताया। निखिल ठाकुर वर्तमान में जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे तथा उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए युवा कांग्रेस में उन्हें प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निखिल ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा भविष्य में जो भी कार्य मुझे सौंपा जाएगा उसे पूरी निष्ठा और लगन से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में भी सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता व युवाओं के हित में कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!