December 7, 2023

मंडी : पंडोह डैम के पास बनाया अस्थाई लिंक टूटा, चंडीगढ मनाली नेशनल हाइवे एक बार फिर बंद, फंसे 1300 वाहन…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – पंडोह : विशाल वर्मा

बीती शाम से हो रही बारिश के चलते चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे एक बार फिर से बंद हो गया है। इस यह नेशनल हाइवे पंडोह डैम के पास बने अस्थाई लिंक पर पहाड़ी से मलवा गिरने व सड़क धंसने के कारण बंद हो गया है। जिस कारण नेशनल हाइवे के दोनों ओर एक हजार के अधिक वाहन जाम में फंस गए है। कुल्लु से मंडी की ओर आ रहे वाहनों की बात करें तो 600 के करीब वाहन कैंची मोड़ के पीछे फंसे हुए है। वहीं मंडी से कुल्लू की ओर जा रहे 700 के करीब वाहन 4 मील से 9 मील के बीच में फंसे हुए है। बारिश व लगातार मौसम खराब होने के चलते इस मार्ग को खोलना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधक्षक सागर चंद्र ने बताया कि अस्थाई लिंक रोड़ बंदं होने के कारण कैंची मोड से जोगनी माता मंदिर तक सैंकड़ों वाहन फंसे हुए है। इन फंसे हुए वाहनों में से छोटी गाड़ियों को को बजौरा वाया कंमाद भेजा जा रहा है। इस वैकल्पिक मार्ग पर सुबह 10 बजे तक कुल्लू से मंडी की ओर वाहनों को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बजौरा-कमांद मार्ग भी जगह जगह लैंडस्लाइड हुआ है। इन लैंडस्लाइड को हटाने के लिए इस मार्ग को बीच-बीच में बंद रखा जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर भी बारिश के चलते जगह जगह भूस्खलन होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में वाहन चालकों से सावधानी से सफर करने की हिदायत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!