धनोटू से नरेश चौक तक हाईवे के दोनों किनारे पेबर ब्लॉक डालने का कार्य शुरू, 20 लाख की राशि जारी…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – सुंदरनगर

नाचन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धनोटू से नरेश चौक तक नेशनल हाईवे के दोनों किनारों पर पेबर ब्लॉक डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि लोगों को हाइवे के किनारे चलने के साथ-साथ यहां से उड़ने वाली धूल से राहत मिल सके। पेबर ब्लॉक के कार्य के लिए पर्यावरण विभाग द्वारा 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने पर नाचन मंडल भाजपा ने विधायक विनोद कुमार, पर्यावरण विभाग और नगर परिषद सुंदरनगर का आभार जताया है।

नाचन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रूप सिंह व मीडिया प्रभारी हितेंद्र चंदेल ने बताया की धनोटू चौक से नरेश चौक तक नेशनल हाईवे के दोनों किनारो पर पेबर ब्लॉक डालने का कार्य शुरू किया गया है जिससे नाचन विधानसभा क्षेत्र के लोगों कों सड़क किनारे से उड़ने वाली धूल मिट्टी से राहत मिलेगी। इस कार्य को लेकर हिमाचल प्रदेश पर्यावरण विभाग द्वारा 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है. उन्होंने कहां की यह नाचन विधायक विनोद कुमार के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। इस कार्य को शुरू करवाने पर उन्होंने नाचन विधायक विनोद, प्रदेश पर्यावरण विभाग, नगर परिषद सुंदरनगर अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, कार्यकारी अधिकारी हितेश शर्मा, ग्राम पंचायत महादेव प्रधान नील कमल, भाजपा मंडल महामंत्री नाचन संदीप देव, कार्यालय सचिव लाभ सिंह, शक्ति केंद्र अध्यक्ष चुनी लाल व वार्ड सदस्य उत्कृष खत्री का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!