December 7, 2023

17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाडा के अंतर्गत किए सेवा के विभिन्न कार्य : निहाल चंद शर्मा

1 min read
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

भाजपा जिला मंडी अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा की भाजपा मंडी जिला के कार्यकर्ताओ ने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा के विभिन कार्यक्रम कर सेवा पखवाडा के रूप में मनाया गया। इस पखवाडे की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के जन्मदिन पर की गई थी। निहाल चंद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि 18 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन सेरी मंच पर किया गया जिसमे लगभग 40 कार्यकर्ताओ ने रक्त दान दिया। तीन नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लागए गए जिसमे 375 लोगो की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुष्पांजलि कार्यक्रम 299 स्थानों पर किया गया जिसमें 2122 कार्यकर्तओं ने भाग लिया। एक नेता एक वस्ती 2 जगह यह कार्यक्रम किया गया। श्रमदान करने वाले 300 कार्यकर्ता रहे। स्वच्छ्ता कार्यक्रम 6 स्थानों पर किया गया। 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के दिन सिराज के बूथ नंबर 17 मझोठी में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सदर विधानसभा के पुरानी मंडी में पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक अनिल शर्मा व बल्ह के भंगरोटू में विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रग विधायक पूर्ण व जोगिन्दरनगर में मंडल अध्यक्ष अजय सकलानी ने प्रमुख रूप से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!