December 7, 2023

सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही, सेना के 23 जवान लापता…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : डेस्क

उत्तरी सिक्किम में बुधवार को ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। इस दौरान सेना का 23 जवान लापता है। जवानों के पानी के तेज बहाव में बहने की आशंका है। वहीं कई लोगों के घर और वाहन डूब गए हैं। सेना के जवानों का तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं भारी बारिश और बाढ़ से सिक्किम के अधिकांश जिलों में तबाही मची है। सड़कें, बांध, पुल सभी को भारी नुकसान हुआ है। त्रिपुरा में कल रात से लगातार भारी बारिश जारी है। तिस्ता नदी का जलस्तर एक रात में खतरनाक स्तर पर पहुंचने से हड़कंप मच गया है। रक्षा पीआरओ ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इस कारण सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!