November 30, 2023

बेसहारा बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देना मुख्यमंत्री की नई पहल : अरुण आर्य

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला – सुंदरनगर

दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट डैहर सुंदरनगर के 71 बच्चों ने बीते कल शिमला के रिज मैदान पर मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में भाग लिया। इस मौके डैहर आश्रम के बेसहारा बच्चों के साथ कार्यकारी अध्यक्ष पंडित अरूण प्रकाश आर्य और 5 अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू द्वारा सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की गई। जानकारी देते हुए दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट डैहर के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित अरूण प्रकाश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू द्वारा राज्य के बेसहारा बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देकर एक नई पहल शुरू की है। पंडित अरुण प्रकाश ने सुखविंदर सिंह सुख्खू का प्रदेश के बेसहारा छोटे बच्चों को एक हजार,12-18 तक 2500 तथा 18 वर्ष से ऊपर के बच्चों को 4 हजार मासिक जेबखर्च देने का कानून बनाने पर धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की सूबे के बेसहारा बच्चों के माता-पिता की भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!