हाईकमान से मिलेंगे विक्रमादित्य सिंह, बागी विधायकों को लेकर सौंपेगे रिपोर्ट…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में ऑपरेशन लोटस की बात कर रही है तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु लगातार पांच साल सरकार चलाने की बात कह रहे हैं। वही, स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पुत्र व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के बागी विधायकों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान को अपनी रिपोर्ट देंगे। विक्रमादित्य शनिवार को निजी काम से उदयपुर गए थे और रात को दिल्ली लौट आए हैं। दिल्ली जाने से पहले पंचकूला में वह बागी विधायकों के साथ मिले थे। वह कांग्रेस ऑब्जर्वर डीके शिव कुमार के कहने पर ही इनसे बात करने गए थे। इनकी एकमात्र शर्त लीडरशिप में बदलाव किया जाए। फैसला कांग्रेस पार्टी ने लेना है।
बता दे की विक्रमादित्य द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट से विभाग या अन्य चीज हटाकर हिमाचल का सेवक लिखा है उसके बाद भी लगातार कई क्यास लगाएं जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!