
डेली हिमाचल न्यूज़ : मध्य प्रदेश
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जनआशीर्वाद यात्रा के अन्तर्गत सिवनी, बरघाट व ललबर्रा में रोड शो व जनसभाओं के माध्यम से भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा व प्रदेश में पुनः एक बार भाजपा सरकार बनाने की अपील की। अनुराग ठाकुर ने सिवनी में पत्रकार वार्ता के दौरान घमंडिया गठबंधन द्वारा सनातन धर्म व बाबा साहब के संविधान के अपमान पर सोनिया गांधी व राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। अनुराग ठाकुर ने कहा “ घमंडिया गठबंधन के नेता आए दिन सनातन धर्म को गाली देते हैं बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के संविधान की धज्जियाँ उड़ाते हैं। कांग्रेस का जो ठगबंधन बना है, उसमें ऐसे दल और नेता शामिल हैं, जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। इन दलों का चाल और चरित्र नहीं बदले, सिर्फ चोला बदलने का प्रयास इन्होंने किया है। इनकी न कोई नीति है, न नेता है और इनकी नीयत में भी खोट है। हर मीटिंग के बाद इस ठगबंधन के नेता हिंदुओं को अपमानित करने में लग जाते हैं, सनातन धर्म पर प्रहार करने का तरीका खोजते हैं और बाबा साहब के संविधान को तार-तार करते हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की विदेशी धरती पर जाकर भारत की छवि को खराब करने में लगे हैं, तो देश में उनके सहयोगी नेता सनातन धर्म और हिंदुओं को अपमानित करने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सोनिया गांधी-राहुल गांधी अपने नेताओं के इन कृत्यों के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते, उनके मुंह में दही जम जाती है। इसका मतलब है कि सनातन पर प्रहार करने वाले इन नेताओं को कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन है। कांग्रेस हिंदुओं को अपमानित कर वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है और चुनाव जीतने के लिए उन लोगों और दलों का उपयोग कर रही है, जो हिंदु विरोधी हैं। देश और मध्य प्रदेश की जनता हिंदुओं के खिलाफ बोलने वाले, सनातन धर्म पर प्रहार करने वाले इन नेताओं को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा “समिट का सफल आयोजन देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। तमाम तरह की चुनौतियों और तनावों के बीच दुनिया के 20 ताकतवर देशों को एक साथ लाने और उनके बीच सहमति बनाने का चुनौतीपूर्ण कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम ने कर दिखाया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज ऐतिहासिक बुलंदियां हासिल कर रहा है और जी-20 समिट में भी सारी दुनिया ने नए भारत की बुलंद तस्वीर को देखा है। आज सारी दुनिया भारत को उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सिवनी में महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के पूर्व पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

Author: Daily Himachal News
About The Author
