
सुंदरनगर : मंडी जिला के सुंदरनगर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने पुलिस पर पुलिस नें एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में चतरोखडी निवासी एक महिला ने बताया है कि वह वन विभाग में कार्यरत है। महिला ने बताया कि उसने अप्रैल 2018 में उसने नगर परिषद सुंदरनगर के रसमाई में एक घर में किराए का कमरा रहने के लिए लिया था। महिला ने बताया कि उसके पति पुलिस विभाग में कार्यरत हैं तथा उनकी तैनाती पंडोह में है। आरोप है कि मकान मालिक महिला पर गलत निगाह रखता था और कई बार उसने उसे छूने का प्रयास किया। उसकी हरकतें देखकर महिला ने क्वाटर बदल लिया लेकिन उसके बावजूद भी वह आए दिन उसे परेशान कर रहा है। उसकी हरकतों से महिला मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी का बेटा पुलिस विभाग में बड़े पद पर तैनात है जिसका रौब यह महिला व उसके पति पर झाड़ता है। महिला ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

वही शुक्रवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहां की दोषी खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Author: Daily Himachal News
