मंडी : प्रदेश के युवा जिला परिषद विजय भाटिया ने जनता के समक्ष रखा लेखा-जोखा, हुआ 30 लाख का विकास…..

1 min read

मंडी : मंडी जिला के जिला परिषद वार्ड-3 नेरघरवासडा के जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया ने अपने पिछले 1 वर्ष के कार्यकाल मे किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष पेश किया है। इसको लेकर जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया ने शुक्रवार कों पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहां की उनके द्वारा 1 वर्ष के कार्यकाल को  *एक साल प्रयास के* आपके सफल प्रयास के* तहत मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 24 जुलाई से शुरू किया जाएगा और नेरघरवासडा वार्ड के सभी 17 पंचायतों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता को बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नेरघरवासडा वार्ड 3 के अंतर्गत सभी 17 पंचायतों में पिछले 1 वर्ष में लगभग 30 लाख सें अधिक की राशि वितरित की गई है. जिसमे ग्राम पंचायत नेरघरवासड़ा 1,70,000, ग्राम पंचायत दारट बगला 1,30,000,ग्राम पंचायत मसौली 1,43,500, ग्राम पंचायत निचला गरोडू 1,88,000, ग्राम पंचायत जलपेहड़ 1,30,000, ग्राम पंचायत जिमजिमा 2,80,000, ग्राम पंचायत हार-गुनैण – 3,69,845, ग्राम पंचायत धार 1,50,000, ग्राम पंचायत द्रुबल 1,40,000, ग्राम पंचायत पिपली 2,50,000, ग्राम पंचायत कुठेहड़ा 1,73,000, ग्राम पंचायत बुहल भड़याड़ा -1,19,000/-  ग्राम पंचायत द्रहाल 1, 29,500, ग्राम पंचायत कोलंग 1,89, 345, ग्राम पंचायत रोपड़ी कलेहडू 1,74,000, ग्राम पंचायत टिकरू 1,43,500, ग्राम पंचायत मैंन भरोला 1,69,000 सहित कुल 30,50,690 राशि वितरित की गई है।

विजय भाटिया ने कहा कि पिछले 1 वर्ष में सभी 17 पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण, नए लिंक रोड का निर्माण, बावडियों का सौंदर्यीकरण, युवक मंडल को खेल उपकरण उपलब्ध करवाए गए, सार्वजनिक स्थलो पर सोलर लगाई गई, पार्को का निर्माण, ओपन जिम का निर्माण, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, गरीब परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण, क्षेत्र में अस्पतालों, स्कूलों , विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर की स्थापना की गई और वाटर टैंक बनाये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!