कर्मचारियों का 9 हजार करोड़ नहीं दिया तो होगा देश व्यापी आंदोलन – प्रदीप ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

हिमाचल प्रदेश के करीब डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिला लेकिन उनके नई पेंशन स्कीम के तहत काटे गए लगभग 9 हजार करोड़ अभी भी केंद्र सरकार के पास हैं। जिससे खफा कर्मचारियों ने अब केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा की चुनावी बेला शुरू होने से पहले बड़े आंदोलन की चेतावनी दे डाली हैं। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान न्यू पेंशन कार्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने जहाँ प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार का आभार जताया वहीं केंद्र सरकार के उदासीन रवैए पर खेद भी प्रकट किया। उन्होंने बताया की केंद्र सरकार यदि नौ हजार करोड़ देती है तो यह कर्मचारी के साथ प्रदेश हित में भी है। प्रदीप ठाकुर ने बताया की कर्मचारियों की ही धनराशि लौटने में केंद्र सरकार आनाकानी करती नजर आ रही है। जिसके बाद प्रदेश के कर्मचारी अपने हितों के लिए बड़े आंदोलन का आगाज करेगा जो देशव्यापी होगा। उन्होंने आरोप लगाया की इस विषय पर केंद्र सरकार और देश के प्रधानमंत्री तक सांसदों के माध्यम से बात पहुंचाई गई लेकिन उनकी मांग को नहीं मना जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश में बोर्ड निगमों आदि के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन के दायरे में लाने के लिए कर्मचारी महासंघ की सीएम से वार्ता हुई है जिसके जल्द ही सार्थक परिणाम आने की सम्भावना है। इसके साथ उन्होंने बताया कि आज से कर्मचारी संघ के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली व इसकी रक्षा लिए थैंक्स फ़ॉर ओपीएस व सेव ओल्ड पेंशन अभियान चलाया जा रहा है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!