सरकार को अस्थिर करने की कोशिश नाकाम, अब खुद का टूटने लगा घर :  ब्रह्मदास चौहान

1 min read
डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर – प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि जिस तरह कांग्रेस पार्टी के विधायकों को तोड़कर भाजपा ने सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है। अब उसी का खामियाजा भाजपा भुगतने जा रही है। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा ने उपचुनाव के लिए टिकट दिया है। तब से भाजपा में ही अंतर्कलह के साथ फुट पड़ना शुरू हो गई है। जल्द ही कांग्रेस में कई पुराने और निष्ठावान नेता अपने समर्थकों के साथ शामिल होने जा रहे है। उन्होंने कहा कि जो अपने फायदे के लिए दूसरे का घर तोड़ता है। उसका अपना घर ही टूटता है। यही बात प्रदेश के भाजपा नेताओं पर लागू होती है। क्योंकि इन्ही की वजह से प्रदेश में उपचुनावों की नोबत आई है। प्रदेश की सुखु सरकार को अस्थिर करने के लिए जो रणनीति भाजपा नेताओं ने खेली है। उसमे वह नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकसभा के साथ विधायको के उपचुनाव में ही अपनी करनी का फल मिलने वाला है। सत्ता की भूख के चलते भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ सीधे सीधे धोखा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारो सीट पर लोकसभा के साथ विधायको के उपचुनावों में कांग्रेस ही जीतेगी। क्योकि प्रदेश की जनता अब भाजपा का सच जान गई है। उन्होंने कहा कि सुखु सरकार मजबूत है । उसका भाजपा की साजिशों से कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र नाचन से लोकसभा चुनावों में कांग्रेस उमीदवार को भारी मतों से लीड मिलेगी। कांग्रेस सरकार की गारंटीयों ही उसकी ताकत है। क्योंकि सुखु सरकार ने जो बोला वह किया भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!