लोकसभा चुनाव न लड़ने के लिए प्रतिभा सिंह के नरम पड़े तेवर, बोली हाईकमान के पाले में गेंद…!!!

1 min read
डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला – चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद शिमला लौटी प्रतिभा सिंह के चुनाव न लड़ने के तल्ख तेवर नरम होते नजर आ रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्होंने हाई कमान के समक्ष अपना पक्ष रखा है अब गेंद हाई कमान के पाले में हैं। प्रतिभा ने कहा है कि कांग्रेस चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारेगी और जीत हासिल करेगी। प्रतिभा ने भाजपा द्वारा मंडी से कंगना रनौत को टिकट देने पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी हैरान है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में टिकट को लेकर चर्चा हुई है। हाईकमान आगे का फैसला लेगा। उनके सामने चुनाव लड़ने को लेकर कुछ समस्याएं थी इस बात को हाईकमान के सामने रखा गया है। मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि हम मिल कर हर क्षेत्रों का दौरा करेंगे लोगों की समस्या को दूर करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा की आपदा में लोगों को राहत के साथ ही ओपीएस, महिलाओं को 1500, दूध के दाम बढ़ाने का काम किया है। इन सभी चीजों को लेकर कांग्रेस चुनाव के मैदान में जायेगी। सरकार ने वायदा किया है कि मिलजुल कर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को दिल्ली में हाईकमान के साथ बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
वही, कंगना के मंडी से चुनाव मैदान में उतारने को लेकर प्रतिभा ने कहा कि इससे सभी को हैरानी है। बीजेपी के कार्यकर्ता इससे हैरान हैं। कांग्रेस सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतरेगी। कांग्रेस एक हफ्ते में टिकटों की घोषणा कर लेगी। ऐसे लोगों को ही टिकट दिया जाएगा जो सक्रिय हो जिनकी लोगों में पहचान हो। प्रतिभा ने कहा कि अब सरकार को मजबूत करने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!